पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी में छोड़ा जाएगा 10,500 क्यूसेक पानी, बबलू माझी ने दी जानकारी
पीलीभीत। एनएचपीसी पावर हाउस की पीकिंग के चलते बुधवार को शारदा नदी में लगभग 10,500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना जारी की गई है। धनाराघाट स्थित शारदा नदी पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी बैराज के डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा। पानी छोड़ा जाने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा।