गुलाना: अकोदिया में कल शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, सिद्ध शनि मंदिर में महाआरती और भंडारा होगा
अकोदिया नगर के श्री सिद्ध शनि मंदिर, शनिधाम आश्रम में शनिवार को भगवान शनि देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार शाम 6 बजे पंडित हेमंत शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत गुरुवार सुबह 9 बजे से रामायण पाठ हुआ। शुक्रवार को सुबह शनिदेव का अभिषेक कर हवन किया गया और रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शनिवार को बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया।