बीना: कच्चा रोड स्थित स्कूल के नीचे मौत का गोदाम, 80 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले समाजसेवी, जिंदगी बचाने का संकल्प
Bina, Sagar | Jun 24, 2026 कच्चा रोड स्थित स्कूल भवन के नीचे कई वर्षों से चल रही भारत गैस एजेंसी ने बरसों से लोगों की नींद उड़ा रखि है। शासन के नियमों को ताक पर रखकर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्कूल की छत के नीचे धड़ल्ले से गैस सिलेंडरों की सप्लाई हो रही है। लेकिन संचालक के रसूख के आगे प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।इसी खतरे को देखते हुए समाजसेवी हन्नू सिंह ने मोर्चा खोल दिया।