हरदोई: न्योरादेव गांव में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 6 बीघा फसल जलकर राख
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2026 हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव गांव में गुरुवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेंहू के खेत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक किसान की करीब 6 बीघा खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान महेंद्र के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।