भोरे: दमकिया गांव में पंचायत भवन के पास भीषण आग, 4 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
भोरे थाना क्षेत्र के दमकिया गांव स्थित निर्माणधीन पंचायत सरकार भवन के पास रविवार की दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लगने से चार एकड़ गेहूं की फसल चलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार दमकिया में बन रहे पंचायत सरकार भवन के पास गेहूं के खेत में आग लगी थी।