रामगढ़: बाहला टोल प्लाज़ा के पास भटकते बेसहारा बुजुर्ग को मिला 'अपना घर', जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बना सहारा
Ramgarh, Alwar | Jul 31, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक बेसहारा बुजुर्ग को सुरक्षित आश्रय दिलाया। सचिव मोहनलाल सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे रामगढ़ क्षेत्र के बहाला टोल टैक्स के पास बेसहारा अवस्था में भटक रहे बुजुर्ग अब्दुल्ला को प्राधिकरण की पहल पर 'अपना घर' वृद्धाश्रम, अलवर पहुंचाया गया