सिवनी मालवा: आंवलीघाट नर्मदा नदी में नहाते समय तेज़ बहाव में बहे युवक की नाव चालक ने बचाई जान
सिवनी मालवा के आंबलीघाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गयाबुधवार सुबह लगभग 10 बजे, नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे 50 वर्षीय रमन अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, मौके पर मौजूद स्थानीय नाविक अशोक केवट और रामोतार केवट की सतर्कता और बहादुरी ने एक जिंदगी बचा ली। दोनों ने तुरंत अपनी नाव पानी में उतारी