इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के बाहर गैस न मिलने के कारण लोगों ने जमकर किया हंगामा, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Mar 31, 2026 आज मंगलवार के दोपहर 12:00 लगभग देखने को आया कि इंदिरा नगर सेक्टर 13 में गैस एजेंसी के बाहर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। तो बताया गया की गैस बुकिंग के 10 दिन बाद भी घरों तक लोगों के गैस नहीं पहुंच रही है। जिसको लेकर लोगों ने गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया और गैस सप्लाई यानी की गैस सिलेंडर देने की मांग की है।