लवकुशनगर: बम्होरी गांव में भैंस की रस्सी में फंसा 4 वर्षीय मासूम, 50 मीटर दूरी तक घसीटने से दर्दनाक मौत
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 12, 2026
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। भैंस के गले में बंधी रस्सी में 4 वर्षीय राजवीर अहिरवार का पैर फंस गया, जिसके बाद भैंस उसे करीब 50 मीटर दूरी तक घसीटते हुए ले गई। गंभीर चोटों के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।