बहराइच: आसाम रोड बिटाना अस्पताल के पास बाइक सवारों को बस ने मारी ठोकर, हादसे में महिला की मौके पर मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत आसाम रोड स्थित बिटाना अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइकसवारों को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। घटना शनिवार को हुई है वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।