बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर में घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा जिला अस्पताल में कराएगा भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर में घर में सो रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक घर में सो रहा था तभी सांप ने काट लिया।