बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम नौजवान 'सर तन से जुदा' के नारे न लगाए
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील जुलूस-ए -मोहम्मदी में मुस्लिम नौजवान "सर तन से जुदा" के नारे न लगाए। मौलाना ने कहा कि यह नारा पाकिस्तान से प्रमोट होकर भारत आया है। भारत में मुस्लिम नौजवान जाने अनजाने तौर पर जुलूस में यह नारा लगाने लगते हैं जो की गलत है।