फेक व्हाट्सएप अकाउंट से ठगी का प्रयास , भोपाल के MCU के कुलगुरु के नाम पर ठगी का प्रयास। भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से ठगी की कोशिश की गई। कुलगुरु ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए इस मामले की जानकारी साझा की है।