मथुरा: पंजाब में गन प्वाइंट पर हुई बैंक डकैती के मामले में बदमाश गिरफ्तार
ज्ञात रहे कि 30 मई को पंजाब के फगवाड़ा होशियारपुर हाईवे स्थित एचडीएफसी बैंक में गन प्वाइंट पर 38 लाख रुपये से अधिक की लूट की वारदात हुयी थी। हथियारों से लैस तीनों लुटेरे एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। बैंक के अंदर मौजूद स्टाफ को गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।