तेंदूखेड़ा: ग्राम पांजी पिंडरई के पास मोटरसाइकिल से गिरा युवक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पांजी पिंडरई के पास मंगलवार की शाम 5 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गया ब घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा डायल 108 को सूचना दी गई। मौके पर डायल 108 की मदद से घायल को उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। युवक की पहचान दिनेश पिता भिलाई निवासी रिछाऊ के रूप में की गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।