नरसिंहपुर: जिला न्यायालय में पक्षियों के लिए बांधे सकोरे, न्यायाधीशों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पंच-ज अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। इस अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे बाँधने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।