चूरू: कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, नारेबाजी कर पुतला फूंका
Churu, Churu | Dec 17, 2025 चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।