चूरू: रेलवे कॉलोनी के पास झगड़े के दौरान सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, पड़ोसी की शिकायत पर कार्रवाई
Churu, Churu | Dec 17, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। सदर थाना की हैड कांस्टेबल बिरमा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के पास गली में झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शकील नाम का व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा कर रहा था।