आंवला तहसील के मझगवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अनिरुद्धपुर स्थित एक गौशाला में बुधवार को दोपहर चार बजे कई गोवंश मृत पाए गए। कुछ गोवंश गंभीर हालत में तड़पते हुए भी मिले। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के कार्यकर्ताओं ने गौशाला के कुप्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।