उमरेठ: उमरेठ में मोहर्रम को लेकर शांती समिति ने लिए निर्णय,परंपरागत मार्ग से ताजिए निकलेंगे, डीजे नहीं बजेगा
पुलिस थाना उमरेठ में शुक्रवार को 5:30 बजे से मोहर्रम को लेकर शांती समिति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मोहर्रम को शांती पूर्वक, आपसी सद्भाव से भाईचारे के साथ मनाने को लेकर निर्देश दिए गए।शहादत की रात ग्यारह बजे चांदनी चौक से ताजिए निकलेंगे। अगले दिन 26 जून को शाम पांच बजे चांदनी चौक से ताजिए निकलेंगे। मस्जिद बडा बजार से आमा नाला मे विसर्जन होगा।