तिर्वा: तालग्राम थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे परिवार की बाइक को कार ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
Tirwa, Kannauj | Apr 27, 2026 कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रयागराज के सराय नायक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी जुबेर अपनी पत्नी शहनाज और बेटे सलमान के साथ बाइक से आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस आने पर बाइक हादसे का शिकार हो गई है।