मरवाही: लोहारी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, सब्जी मंडी जाते समय हुआ हादसा
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी पेट्रोल पंप के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम लोहारी निवासी मयंक केवट की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी, मनेंद्रगढ़ जाने के दौरान हादसा हुआ