खानपुर थाना क्षेत्र के मनवारा गांव में शनिवार की देर रात्रि लगभग 10:00 बजे घर पर ही पान का दुकान चला रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रंजीत सहनी के लगभग 30 वर्षीय पुत्र अरविंद सहनी के रूप में हुई है जो मनवारा वार्ड 10 खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।