संग्रामपुर: सड़क बनी नाला, गंदे पानी और जलजमाव से बेहाल वार्ड 6-7 के लोग; तीन साल बाद भी नहीं मिली शहरी सुविधाएं
ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा देकर बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 6 और 7 की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। नगर पंचायत गठन के तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यहां की एक प्रमुख गली आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सड़क पर सालभर बहने वाला गंदा नाले का पानी और स्थायी जलजमाव