चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जोड़िशा गांव के पास बोलेरो वाहन संख्या जेएच 05 सीवी 8706 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा।इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार छह युवक बाल-बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी छह युवक बोलेरो पर सवार होकर जादूगोड़ा से चाकुलिया एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।