संगरिया: वार्ड 26 में जन सुनवाई केंद्र पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
वार्ड 26 में जन सुनवाई केंद्र पर दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस द्वारा आज बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।