सदर: प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित फुलवा गांव के पास यमुना नदी में नहाते समय पांच युवक डूबे, एक की हुई मौत
Sadar, Allahabad | Jun 3, 2026
प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित फुलवा गांव के पास बुधवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से पांच युवक डूबने लगे, जिनमें से एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से चार युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया।ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों युवक यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे।