शाहपुरा: शाहपुरा में 'सनातन दर्शन साइकिल यात्रा' पहुंचने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तर बंगाल से 24 जून 2024 को युवा साधक ऋषिराज सनातन द्वारा शुरू की गई “सनातन दर्शन साइकिल यात्रा” आज एक व्यापक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान बन चुकी है। यह यात्रा भारतीय संस्कृति, धर्म और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर देशभर में आगे बढ़ रही है। अब तक वे 12 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में राजस्थान के शाहपुरा क्षेत्र में पहुंचे हैं।