अंबाह: पिनाहट रोड नहर की पुलिया के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
Ambah, Morena | Jun 16, 2026 नहर पुलिया पर हादसा, पति-पत्नी घायल पिनाहट रोड स्थित नहर की पुलिया के पास सोमवार रात सड़क हादसे में जितेंद्र सखवार और उनकी पत्नी अंबा घायल हो गए। दोनों गुर्जा गांव से निमंत्रण खाकर अपने गांव बिजलीपुरा पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की टक्कर से वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। घायलों को सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया।