राजगढ़: मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन जागरूकता रथ को राजगढ़ कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राजगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा।