कोटा: न्यू रिवर व्यू क्षेत्र में बाइक से स्टंट करने वाले 4 लोगों पर सिविल लाइन पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई
Kota, Bilaspur | Sep 21, 2025 खतरनाक तरीके से स्पीड बाइक से स्टंट करने वाले आरोपी साहिल यादव निवासी संदरी,अनुराग पटेल निवासी मंगला, विकास यादव निवासी मुंगेली पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 281BNS एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,189 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मो साइकिल जप्त किया गया। साथी एक अन्य युवक आशीष एक्का जिसकी पल्सर बाइक पाई गई जिस पर भी कार्यवाही की गई