कोटा: कोटा में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, कोटा विधायक श्रीवास्तव रहे उपस्थित
Kota, Bilaspur | Sep 21, 2025 कोटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में विधायक श्रीवास्तव ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोटा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए