खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने चैनपुर गांव में छापेमारी कर एक आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 कारतूस किया बरामद।
खुसरूपुर पुलिस ने चैनपुर गांव में छापेमारी कर गोलीबारी के मुख्य आरोपी को दो देसी कट्टा 14 जिंदा कारतूस और दो खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। 4 जून को चैनपुर गांव में भीषण गोलीबारी की घटना हुई थी। गोलीबारी में गांव के नेहा कुमारी, सोना देवी और दीपक कुमार को गोली लगी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी चैनपुर गांव निवासी सुजय कुमार गिरफ्तार पुछताछ कर जेल भेजा गया है।