हौज खास: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से भाजपा के चार सांसदों ने भेंट की, सौंपा चार सूत्री मांगपत्र
भाजपा के लोकसभा सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे मदद मांगी। उपराज्यपाल को चार-सूत्री मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया शामिल थे।