दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर थमता नहीं दिख रहा। गुरुवार तड़के कई इलाकों में जमकर बरसात हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव की खबरें सामने आई हैं। इसी कड़ी में भारी बारिश के बाद धौलाकुआँ के पास यातायात प्रभावित नज़र आया।