हौज खास: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
इस दौरान देवेंद्र यादव जी ने कहा कि केजरीवाल ने युवाओं को गुलाबी सपने बेचे, अपने अधूरे वादों से उन्हें निराश किया, जिससे आम आदमी के पार्टी के लोग क्षुब्ध होकर लगातार कांग्रेस में आ रहे हैं। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है पार्टी में आने वाले सभी नव सदस्य कांग्रेस को एक नया आयाम देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।