महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर में खतरनाक स्टंटबाजी का नजारा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
1 जुलाई बुधवार की सुबह 7 बजे सोशल मीडिया पर स्टंट बाजी करते हुए एक ट्रैक्टर का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर का बताया जा रहा है। जहां लोगों के द्वारा रील्स बनाने का अड्डा बन चुका है। लगातार स्टेशन पर बनाई जा रही रील्स एवं स्टंट बाजी के वीडियो देखें गए। जिसका उदाहरण बिना किसी भय एवं जान की परवाह किए बिना स्टंट बाजी का वीडियो वायरल हुआ।