बौंसी: डुमरिया गांव में आग से किसान की गेहूं की फसल जलकर राख, मची अफरा-तफरी
Bausi, Banka | Apr 5, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत डुमरिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान का लगभग दो कट्ठा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया । रविवार को इस घटना में डुमरिया गांव के एक किसान को नुकसान उठाना पड़ा ।जानकारी के अनुसार गांव के पास स्थित खेत में अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई।