टनकुप्पा: सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को थाना कैंपस में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने दिए निर्देश।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 12, 2024 टनकुप्पा थाना में शांति समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम में सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने लोगों को पूजा के जारी गाइडलाइंस को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई।