कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्रतिदिन शाम ढलते ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।