भवानीपुर स्थित विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भवानीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को प्रधानाध्यपिका मालती देवी तथा प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद मौर्य की देखरेख में छात्रों द्वारा अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।