पंडित कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी ने ज्वाइन किया बीजेपी, औरंगाबाद में किया प्रेसवार्ता
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो चुकी है।