केरसई में भाजपा नेताओं के द्वारा बुधवार को 11:00 बजे 30 गरीब असहाय लोगों के बीच डोर टू डोर जाकर कंबल का वितरण किया ।मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने बताया कि भाजपा नेता अमरनाथ बामलिया द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल लोगों के बीच में दिया गया ।मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, प्रणव कुमार, दिनेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।