गंधवानी: टांडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम टांडा में गुरुवार को शाम 5 पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर कतारबद्ध स्वयंसेवकों का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन से पूर्व पंचायत ग्राउंड में एक बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड संघ चालक अजय माहेश्वरी, जगतसिंह मंडलोई और मनीष भालेराव की उपस्थिति रही।