आज रहुआ रेलवे गुमती के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव सिर कटे हुए अवस्था में बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत अशोकनगर निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर साहेबपुरकमल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई।