साहेबपुर कमाल: पंचवीर वार्ड संख्या-14 में साहेबपुरकमाल प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई
पंचवीर वार्ड संख्या 14 में पूर्व से सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत साहेबपुरकमाल प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहेबपुरकमाल राजद अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष इकरामुल हक के द्वारा किया गया। मौके पर बेगूसराय राजद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मकबूल आलम के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चाएं की गई।