सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ अंचल अंतर्गत कोपरिया पंचायत के दर्जनों भूमिहीन महादलित परिवारों ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपकर वासगीत पर्चा दिलाने की गुहार लगाई। पीड़ितों का कहना है कि अभियान बसेरा-2 के तहत सर्वे सूची बने एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन अब तक पर्चा नहीं मिला। अनिल सदा, कुमारी मधुरानी, अनीता देवी,