खगड़िया: खगड़िया रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक, नशाखुरानी का शिकार होने की आशंका
खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ते ही इसकी सूचना खगड़िया जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी पुलिस