लाडपुरा: चम्बल नदी में कूदे युवक का शव मिला, निगम गोताखोरों ने किया रेस्क्यू और पुलिस के हवाले किया
Ladpura, Kota | Jun 30, 2025 शहर की चंबल नदी में नयापुरा पुलिया से कूदे युवक का शव सोमवार सुबह निगम गोताखोरों ने रेस्कयू कर पुलिस के हवाले कर दिया। निगम गोताखोर विष्णु श्रंगी ने बताया कि एक युवक शनिवार शाम को चम्बल नदी में कूद गया था जिसका शव आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान घटना स्थल से 700 मीटर दूरी पर मिलने पर उसे रेस्कयू किया गया।