लाडपुरा: कापरेन थाना इलाके के बालापुरा गांव में पेड़ पर चढ़कर जामुन खाने वाले बालक को गिरने पर हुआ घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 30, 2025 कापरेन थाना इलाके के बालापुरा में मामा के घर जामुन के पेड़ पर चढ़ कर बालक को जामुन खाना तब महंगा साबित हो गया जब बालक डाली टूटने पर गम्भीर घायल हो गया।जिसको परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल बालक के पिता ने सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे बताया कि उनका बेटा पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था कि डाली टूटने से पेड़ से नीचे गिर गया।